





www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर के मानसरोवर स्थित दादू दयाल बॉक्स क्रिकेट एरिना में एलएलबी बॉक्स क्रिकेट लीगल लीजेंड्स बैश सीजन-3, 2026 के भव्य आयोजन में लगभग 1500 अधिवक्ताओं ने अपनी हाजरी दर्ज की व अधिवक्ताओं की कुल 48 टीमों ने भाग लिया।
आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता अंशुमान सक्सेना व अधिवक्ता (डॉ) विनय कांत सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति फरजंद अली, न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपमन, न्यायमूर्ति मनीष कुमार शर्मा तथा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति पंकज भंडारी सहित अनेक न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र की हस्तियों मौजूद रहे।
अधिवक्ता अतुल सक्सेना व अधिवक्ता गिरधारी गुप्ता ने राजस्थान बार काउंसिल के सह-अध्यक्ष सतीश खंडेल एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता आर.बी. माथुर, एस.के. गुप्ता, माधव मित्रा, बार काउंसिल सदस्य हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, रजनीश गुप्ता, ऋषिपाल अग्रवाल, विनायक जोशी बार एसोसिएशन के प्रहलाद शर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की।
समिति सदस्य अनुराधा सक्सेना ने जयपुर नगर निगम की उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पार्षद धर्म सिंह सिंघानिया, रेणु चौधरी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय अग्रवाल सहित प्रोग्राम मैं पधारने पर धन्यवाद दिया ।
अधिवक्ता (डॉ) विनय कांत सक्सेना ने बताया कि फाइनल मैच में “द लीगल माफिया“ टीम ने “जेएस टाइगर्स” टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। अधिवक्ता विनय माथुर को मैन ऑफ द मैच, हेमंत सिंह रावत को मैन ऑफ द सीरीज, अंजुम परवीन को वूमेन ऑफ द सीरीज, विशाल पारीक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा जितेंद्र शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की उपाधि से नवाजा गया।
आयोजन में एक्टस लेजिट एलएलपी लॉ फर्म अधिवक्ता अंशुमान सक्सेना, अधिवक्ता अतुल सक्सेना एवं कंपनी सेक्रेटरी अनुराधा सक्सेना की प्रमुख भूमिका रही। आयोजन व्यवस्थाओं में अधिवक्ता अनिल सामरिया, संदीप सक्सेना, शशांक अग्रवाल, सुधीर जैन, ऋषि मटोलिया, राजेश काला, मोहन चौधरी, शीला हरवानी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सहयोग दिया।
अधिवक्ता डॉ. विनय कांत सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन अधिवक्ता समुदाय में आपसी भाईचारे, सौहार्द, अनुशासन एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों की सराहना की।