टाटा एआईए फ्लेक्सी ग्रोथ फंड का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन

www.daylifenews.in
मुंबई। बाज़ार के उतार-चढ़ाव और बदलते आर्थिक चक्र कई बार अनुशासित निवेशकों के सामने भी चुनौती खड़ी कर देते हैं। ऐसे में वित्तीय लक्ष्यों और जीवन बीमा सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित रखते हुए दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के लिए बाज़ार के विभिन्न सेगमेंट में अवसरों की पहचान करने का लचीलापन बेहद ज़रूरी हो जाता है। इसी ज़रूरत को पूरा करते हुए, टाटा एआईए के यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स के तहत पेश किया गया टाटा एआईए फ्लेक्सी ग्रोथ फंड लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों में सक्रिय रूप से प्रबंधित रणनीति अपनाता है, जो अनुशासित और शोध-आधारित स्टॉक चयन पर आधारित है। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हर्षद पाटिल ने कहा, “हमारा फ्लेक्सी ग्रोथ फंड शोध पर आधारित रणनीति पर काम करता है। इससे हमें लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों के फंडामेंटल्स, मुनाफे और विकास की संभावनाओं के आधार पर सही अवसर तलाशने में मदद मिलती है।” जोखिम संबंधी नोट : निवेशकों को निवेश करने से पहले अपनी जोखिम उठाने की क्षमता (रिस्क एपेटाइट) का सावधानीपूर्वक आकलन करना चाहिए, क्योंकि इस फंड में उच्च जोखिम (हाई-रिस्क प्रोफाइल) शामिल है। नोट: पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न का संकेतक नहीं है। बाज़ार से जुड़े निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *