शिक्षक शुभम खोईवाल न राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लिया

www.daylifenews.in
भीलवाड़ा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनिता नानकानी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के शिक्षक शुभम खोईवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IIT Gandhingar) में आयोजित तीन दिवसीय ‘ लर्निंग बाय डूइंग’ (Learning by doing) 23 जुलाई से 25 जुलाई तक वर्कशॉप में भाग लिया। इस प्रशिक्षण में विज्ञान शिक्षा को व्याहारिक और रोचक बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत विज्ञान के शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया,जिसका का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक रटंत प्रणाली से हटकर किफ़ायती, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों और दैनिक जीवन के प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को विद्यार्थियों को समझाना रहा। उनक इस सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *