वरिष्ठ पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत की हालत गंभीर लेकिन स्थिर

www.daylifenews.in
गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत बीते छह- सात दिनों से इंदिरापुरम स्थित अवन्तिका हास्पिटल में एडमिट हैं । वे काफी दिनों से किडनी, प्रोस्टेट और यूरिनल इन्फेक्शन के संक्रमण से गंभीर रूप से पीड़ित हैं। वरिष्ठ यूरोलाजिस्ट डा. शाश्वत सिंह के अनुसार श्री रावत का किडनी, यूरीनरी ट्रैक और प्रौस्टेट में संक्रमण गंभीर स्थिति में है जिसका इलाज जारी है। धीरे-धीरे उसमें सुधार भी हो रहा है। वैसे उनकी हालत अब स्थिर है। हालत बिगड़ने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हम सब श्री रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं करते हैं।
उपरोक्त जानकारी उनके पर्यावरण साथी अशोक मेहता एवं वृक्ष मित्र व पर्यावरण गौरव सम्मान से सम्मानित गगन दीप सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *