
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर-प्रतापगढ़ स्टेट हाईवे पर स्थित ताला कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया था। कस्बे में 2 करोड़ रुपये की लागत से 1.25 किमी लंबा “अटल पथ” बनाया गया है, जिसके लिए मुख्य बाजार में 9 मीटर चौड़ाई में अतिक्रमण हटाया गया है।
आम राहगीर को आज भी जाम से होकर ही गुजरना पड़ता है आए दिन जाम लगने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह जानकारी हरि नारायण गुर्जर ने दी हैं।