
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा मे पानी की समस्या को लेकर लोकप्रिय विधायक मनीष यादव के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव कांग्रेस प्रवीण व्यास,कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी,नगर अध्यक्ष मुकेश खुडानिया,पार्षद घनश्याम सैनी के नैतृत्व में महिलाओं का विरोध प्रर्दशन वार्ड 32 के हनुमान सागर,ठाकुरो वाली,काकोडिया वाली, तेल्यावाली, मनुविहार, मिश्रा काँलोनी, नाथ काँलोनी, राजपूत काँलोनी, काठाला वाली की महिलाऐं हाथो मे खाली मटकी लेकर पहुची उपखंड कार्यालय….
शाहपुरा उपखंड क्षेत्र मे शहरी व ग्रामीण क्षैत्र मे गर्मी के मौसम मे हमेशा चलने वाले निःशुल्क टैंकर अबकि बार गायब,आखिर क्यो नही चलाये जा रहे टैंकर। उपखंड अधिकारी संजीव खैदर को कराया पानी की किल्लत को अवगत जिसके बाद शाहपुरा उपखंड अधिकारी ने जलदाय विभाग एईएन शिशुपाल सैनी को बुलाया उपखंड कार्यालय। एईएन शिशुपाल सैनी जब उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुचे तो महिलाओं ने एईएन के सामने फोडे मटके, जमकर जताया विरोध की नारेबाजी। शाहपुरा उपखंड अधिकारी संजीव खैदर का आश्वासन आज विरोध प्रर्दशन कर रहे वार्डवासियों को शांत करवाकर जब तक पाइप लाईन डलकर पानी की सप्लाई चालू होगी तब तक कल से ही पानी के टैंकरों की सप्लाई शुरू जलदाय विभाग कर देगा। नगर परिषद में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसाए इस दौरान जितेंद्र शर्मा पार्षद असलम कुरैशी घनश्याम सैनी राजू शर्मा रामेश्वर बुनकर बनवारी लाल बुनकर घनश्याम सिंह कर्मवीर गुर्जर रामेश्वर सैनी शंभू सैनी रामकरण यादव पतासी देवी कौशल्या गीता तेजा सुनीता कंवर कमली शांति गुड्डी मानवारी देवी साहित्य सैकड़ो महिला पुरुष रहे मौजूद।