
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य समाज महासभा अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय के संकल्प अनुसार महासभा के प्रधान सेवक राजीव विजय के नेतृत्व में आज पूरे देश में समाज के नागरिकों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में विजयवर्गीय वैश्य समाज समिति विद्याधर नगर जयपुर के संरक्षक लोकेश विजयवर्गीय एवं महासभा पदाधिकारी संतोष विजय के नेतृत्व में विद्याधर नगर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें प्रमुख रूप से दया शंकर, किशन लाल, मुरारी लाल, अशोक कुमार, भंवर, नरेंद्र, विनोद, डॉक्टर आशीष, श्रीमती गायत्री, विजय कमला, मधु, श्रीमती निम्मो. आशा, पुष्पा, प्रीति, गीता, रेखा, मीना, दीक्षा, नन्ही बालिका मानवी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध महानुभानों ने वृक्षारोपण कर अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने लगाए हुए वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे पधारे सभी सहयोगियों के लिए अल्पाहार का आयोजन भी किया गया था।