उपेन यादव का शिक्षा मंदिर में भव्य स्वागत

बोले – बच्चे देश की धरोहर हैं, डिग्री नहीं, हुनर कमाओ
एम एफ पठान
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नेता वही जो कुर्सी पर नहीं, बच्चों के बीच बैठे। गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी में उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी जब भाजपा के दमदार प्रत्याशी माननीय उपेन जी यादव अचानक विद्यालय पहुंच गए। प्रिंसिपल से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक, हर चेहरे पर खुशी। विद्यालय परिवार ने फूल-मालाओं और बुके से हार्दिक अभिनंदन किया।
क्लास में गए तो मास्टर जी बन गए
उपेन जी सीधे 10 वीं के क्लासरूम में पहुंचे। ब्लैकबोर्ड पर खुद चॉक उठाया और बच्चों से पूछा, “बेटा, बड़ा होकर क्या बनोगे?” कोई डॉक्टर, कोई फौजी, कोई कलेक्टर चिल्लाया। उपेन जी मुस्कुराए और बोले, “सपना बड़ा देखो, पर मेहनत उससे भी बड़ी करो। नेता बनना है तो पहले अच्छा इंसान बनो।” बच्चे मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।
मंच से दिया जीत का मंत्र
प्रार्थना सभा में माइक संभालते ही उपेन जी ने जोश भर दिया। बोले, “ये स्कूल नहीं, सपनों की फैक्ट्री है। यहां से निकलने वाला हर बच्चा अपने मां-बाप का ही नहीं, देश का नाम रोशन करेगा। खेलोगे-कूदोगे, पढ़ोगे-लिखोगे, पर मोबाइल में रील नहीं, रियल लाइफ जिओ।” पूरा ग्राउंड तालियों से गूंज उठा।
टीचर्स को दिया गुरु-दक्षिणा का हक
उपेन जी ने स्टाफ रूम में सभी गुरुजनों का सम्मान किया। कहा, “आप लोग सिर्फ वेतन के लिए नहीं पढ़ाते, राष्ट्र निर्माण करते हो। मेरी तरफ से वादा है, इस स्कूल की हर जरूरत पूरी होगी। लाइब्रेरी चाहिए, लैब चाहिए, खेल मैदान चाहिए – बस एक आवाज देना।” प्रिंसिपल साहब की आंखें नम हो गईं।
विद्यालय परिवार का ऐलान: आप हमारे संरक्षक
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य ने साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर कहा, “उपेन जी का आना हमारे लिए सौभाग्य है। आप जैसे जनप्रतिनिधि जब स्कूल आते हैं तो बच्चों का हौसला दोगुना हो जाता है। विद्यालय परिवार आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है और उम्मीद करता है कि आपका आशीर्वाद सदा बना रहेगा।”
उपेन के 4 मोटिवेशनल मंत्र – पढ़ाई + संस्कार = सफलता, मोबाइल कम, किताब ज्यादा, नशे से दूर, खेल के पास, पहले देश, फिर खुद प्रधानाचार्य मदन लाल रैगर ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने यादव का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती शारदा देवी, व्याख्याता श्रीमती सोनू अग्रवाल, जलालुद्दीन वरिष्ठ अध्यापक श्रवण लाल गुर्जर, महेश चंद्र यादव, देवी सहाय जाट, अध्यापक राम गोपाल बुनकर, धर्मपाल दादरवाल, कन्हैयालाल यादव, राम किशोर यादव शारीरिक शिक्षक, महेन्द्र मीणा बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, नीष शर्मा पंचायत शिक्षक, श्रीमती मीरा देवी च श्रे क उपस्थित रहे। यादव ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था के लिए शीघ्र ही विद्यालय की बोरिंग चालू करवाने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *