कव्वालों की मान मनुहार के साथ सामोद के हजरत नन्नू शाह बाबा का उर्स सम्पन्न

सामोद (जयपुर)। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत नन्नू शाह अली रहमतुल्लाह अलैह का 35 वां एक दिवसीय वार्षिक उर्स 15 जुलाई बुधवार को कव्वालों की मान मनुहार के साथ उर्स सम्पन्न हो गया।
दरगाह के खिदमतगार चेन सिँह बाबा ने बताया कि 14 जुलाई मंगलवार को सुबह दरगाह मे चिराग रोशन व झंडे की रस्म के साथ ही रंग बिरंगे परिधानो मे सज संवरकर विभिन्न वाहनों मे सवार होकर जायरीनो का आना शुरू हुआ शाम को हिन्दू मुस्लिम जायरीन के द्वारा चद्दर पेश की गईं, मगरिब को लंगर वितरण किया गया जिसमे अकीदतमंद शिरकत किए, रात्रि 10 बजे से संपूर्ण रात्रि तक महफिल ए शमा का आयोजन किया गया जिसमें भारत की माशहुर कव्वाल पार्टियों द्वारा बाबा की मान मनुहार कि गईं
इस महफ़िल ए शमा मे अनवर साबरी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के मशहूर कव्वाल पार्टी द्वारा बाबा की मान मनुहार की गईं।
इस अवसर पर चेन सिँह बाबा, छोटू असवाल मोहसिन खान, अब्दुल रजाक अब्बासी, छितर कुमावत मक्खन कुमावत, रामावतार कुमावत, छोटू कुमावत, बंसी कुमावत, फय्युम कुरैशी, रसिद पटेल, आमिन तिगाला, कालु खान, शकुर तेली, कबू सेन, हरी बेनिवाल आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *