वी ने फ्री इंटरनेशनल रोमिंग के साथ यात्रा का अनुभव बदला

www.daylifenews.in
मुंबई। अपने ब्राण्ड के नए वादे “वी पे सब हैं वीआईपी” को ग्राहकों के लिए वास्तविकता बनाते हुए, वी ने एक शानदार ऑफ़र की घोषणा की है। इसके तहत मुख्य पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज़ प्लान्स के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इस बेहतरीन ऑफ़र के साथ अब, ग्राहक और उनके परिवारजन दुनिया भर के 170 से ज़्यादा देशों में यात्रा के दौरान मुफ़्त में कनेक्टेड रह सकेंगे। कई दशकों से, विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड बने रहने के लिए यात्रियों को कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने पड़ते थे, यात्रा से पहले लोकल या ट्रैवल सिम खरीदने पड़ते थे, अक्सर वे अपने भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल न कर पाते थे, यात्रा के दौरान उन्हें ज़रूरी ओटीपी नहीं मिल पाते थे, साथ ही असुरक्षित पब्लिक/ फ्री वाई-फ़ाई पर निर्भर रहना पड़ता था। वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा, “वी के लिए, ‘वी पे सब हैं वीआईपी’ सिर्फ़ एक कैंपेन नहीं है। यह एक वादा है जिसके ज़रिए हम सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाना इस दिशा में पहला कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *