

www.daylifenews.in
जयपुर। खैरथल/तिजारा मंसूरी समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष उस्मान और प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत खैरथल तिजारा के जिला अध्यक्ष जिम्मेदार इरफान खान के द्वारा जयपुर से गए हुए मेहमान प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ, मुस्लिम मुसाफिरखाना जयपुर के सेक्रेटरी शौकत कुरेशी, वेलफेयर पार्टी राजस्थान के सदर वकार अहमद, जमाते इस्लामिया राजस्थान के अमीर नाजीमुद्दीन, वेदत इस्लामी के सदर साजिद सेराही का मंसूरी समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष हजरत उस्मान के कार्यालय पर माला और साफा बांधकर सभी का स्वागत सम्मान किया गया। जिसमें उमर दिन तेली, सुल्तान खान,आल्हा मैहर और तमाम गणमान्य साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के उत्थान में विकास और सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। (प्रेस नोट)