

www.daylifenews.in
जयपुर। कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन करने जा रही है। इस रैली के लिए पार्टी स्तर पर जमकर जोरशोर से तैयारियां चल रही है।
वहीँ पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता दिल्ली में समय से पहले अपने साधनों से पहुँच कर सुरक्षित स्थानों पर जाकर ठहर जाये। उन्होंने कहा कि रैली को देखते हुए समस्त कांग्रेस जन जहाँ भी अपने पराये रह रहे है, धर्मशालाएं, होटल्स अन्य स्थानों पर समय से पूर्व जाने वाले लोगों का इन्तिजाम किया जाए।

इस अवसर पर टोंक जिले के निजाम भाई बीड़ी वालों ने भी कांग्रेस के एक नवम्बर वाली रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वहां पहुंचकर संयम से रहे एवं व्यवस्था में सहयोग करें।