
www.daylifenews.in
जयपुर। जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, बाल्टीमोर, अमेरिका ने आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर के सहयोग से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के 2026–2028 बैच की शुरुआत की। यह इस प्रोग्राम का 14वां बैच है। कार्यक्रम में जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में MPH प्रोग्राम की चेयर डॉ. मेघन डेविस ने उद्घाटन भाषण दिया। प्रोग्राम की पूर्व चेयर डॉ. मैरी डायनर-वेस्ट ने पब्लिक हेल्थ शिक्षा की बुनियाद और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने उन्होंने तथ्यों और रिसर्च पर आधारित पढ़ाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के पब्लिक हेल्थ लीडर्स को तैयार करना जरूरी है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी जटिल चुनौतियों का सामना कर सकें। वहीं, यूनिवर्सिटी के डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर डॉ. एस. डी. गुप्ता ने छात्रों को पब्लिक हेल्थ प्रैक्टिस, रिसर्च, पॉलिसी और हेल्थ सिस्टम के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एसडी गुप्ता स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन-इन-चार्ज डॉ. विनोद कुमार एसवी ने स्वागत भाषण दिया।