तमिलनाडु में एक और राजनीतिक बनने की सुगबुगाहट

लेखक : लोकपाल सेठी
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक
www.daylifenews.in
दक्षिण के राजनीतिक नजरिये से महत्वपूर्ण राज्य तमिलनाडु में सियासत और सिनेमा का रिश्ता बेहद पुराना रहा है . तमिलनाडु तमिल अस्मिता और तमिल संस्कृति की रक्षा के नाम पर द्रविड़ कड़गम(डी. के .) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक), और जैसे दल बनाने वाले लोग राज्य के फिल्म उद्योग से ही आये थे। इनमें कम से कम तीन राज्य के मुख्यमत्री बने। इनमे एम जी रामचंद्रन उनके निकट रही जयललिता के बाद अब राज्य के मुख्यमत्री तथा दो साल पहले वजूद में आये दल मलिगा नेत्री कड़गम (टी. वी. के .) के मुखिया विजय सी जोसफ भी राजनीति में आने से पहले तमिल फिल्मों के बड़े अभिनेता रहे है।
राज्य में कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों का सर्वेक्षण करने वाली संस्थायों तथा राज्य की राजनीति के जानकर इस नए दल के बारे में , जिसने सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे , यह कयास लगा रहे थे कि इसे 20-25 सीटों से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी . लेकिन नतीजों में इस पार्टी को 108 सीटें मिली . हालाँकि यह पूर्ण बहुमत पाने में असफल रही लेकिन सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई . फिर कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों से मिलकर सरकार बना ली तथा जोसफ राज्य के मुख्यमंत्री बने . अभी हाल ही में राज्य में विधान सभा के हुए दो उप चुनावों में दोनों सीटों पर इस पार्टी के उम्मीदवार जीते।
इससे प्रेरित होकर तमिल फिल्मों के एक बड़े अभिनेता, निदेशक, गीतकार तथा गायक धनुष द्वारा एक नया राजनीतिक दल बनाये जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उनकीआयु लगभग 40 वर्ष है।
राज्य में यह परम्परा रही है कि हर बड़े नेता के चाहने वालों के क्लब होते है . इनके सदस्य अपने चेहते अभिनेता के अँध भक्त जैसे होते है और उनकी हर फिल्म को सफल बनाने में लगे रहते हैं . हाल ही में राज्य की राजधानी चेन्नई सहित लगभग बड़े बड़े शहरों में धनुष के बड़े बड़े पोस्टर तथा होर्डिंग्स नजर आये . इन पोस्टरों में धनुष हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते नजर आते है . इन पोस्टरों केदिख ने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जाने लगी है कि विजय जोसफ , जो अपने चेहतों में थलापति(सेनापति ) के नाम से लोकप्रिय है, से प्रेरित होकर धनुष राजनीति कूदने के तैयारी कर रहे है तथा इसके लिए अपना के नया राजनीतिक दल बना सकते है . कुछ समय पूर्व उन्होंने अपने चाहने वालों के फैन क्लबों का नाम बदल कर धनुष कल्याण आन्दोलन कर दिया . इस बैनर के तले उन्होंने कई कल्याणकारी अभियान आरंभ किये . कुछ दिनो पहले उन्होंने एक स्थानीय कॉलेज में अपनी महिला फैन क्लब का समारोह आयोजित किया .इसमें भाग लेने वाली महिलायों की संख्या हजारों में थी।
धनुष ने अपनी फिल्म यात्रा लगभग ढाई दशक पूर्व शुरू की थी . उनकी पहली तमिल फिल्म ही हिट रही . इस फिल्म का गाना “ कोलावीरी डी” अपने समय का सबसे अधिक लोकप्रिय बना . यह गाना न केवल खुद गया था बल्कि लिखा भी था।
उसी दौरान उनकी शादी तमिल तथा कई ने अन्य भाषायों की फिल्मों के बड़े अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हो गई . यह शादी दो दशक बाद टूट गई . उनके इस शादी से दो बच्चे है . रजनीकांत के तमिल फ़िल्मों में आने की कहानी भी अपने आप में बड़ी रोचक है . वे कर्नाटक के मराठी भाषी इलाके बेलगवी से आते है . वे मराठी के साथ साथ कन्नड़ भी बोलते थे . दशकों पूर्व उनको राज्य परिवहन में कंडक्टर की नौकरी मिली . बंगलुरु में जिस रूट वह चलती थी उसका ड्राईवर रजनीकांत दवारा बस के यात्रियों को यात्रियों के टिकट काटने के तरीके से बहुत प्रभावित हुआ वः उन्हें अक्सर कहा करता था कि वह एक अच्छा अभिनेता बन सकता है . बाद में उसी ड्राइव ने अपने सथियों से कुछ धन जुटा कर रजनीकांत , जिसका असली नाम शिवजी राव गायकवाड है , को चेन्नई में अभिनय सिखाने वाली संस्था में भेज दिया . शुरू में उसे छोटे मोटे रोल मिले फिर जल्दी है वे तमिल भाषा के सबसे सबसे बड़े अभिनेता बन गए . राज्य की परम्परा के अनुसार उन्होंने राजनीति में आ कर अपना भविष्य अजमाने का मन बनाया . उन्होंने अपने फैन क्लब रजनी मक्कल मन्दरम .को एक नए राजनीतिक दल के रूप के में बदलने निर्णय किया . यह बात 2020 की है . नई पार्टी की विधिवत घोषणा करने की तारीख भी तय हो गई। लेकिन अंतिम समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश नहीं करने का निर्णय किया . पुराने राज नेताओं का कहना है कि वे बीजेपी के बहुत निकट समझे जाते है। अगर में राजनीति आते है तो वे तमिलनाडु जैसे राज्य में अधिक आगे नहीं बढ़ सकते . इसका कारण यह माना जाता है कि वे हैं तो तमिल फिल्मों के सुपर अभिनेता फिर भी उनको तमिल नहीं जाता . इसके चलते ही उन्होंने राजनीति से दूर रहने का निर्णय किया। (लेखक के अपने विचार हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *