निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित

एकजुटता से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अलीला फोर्ट रिसॉर्ट बिशनगढ़ में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित हुई। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस दौरान सांसद राव राजेंद्र सिंह ने भाजपा कोर कमिटी के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी सुसंस्कारित, सुसंगठित एवं अनुशासित राजनीतिक पार्टी है जो की सभी व्यक्ति, वर्ग, समुदाय को साथ लेकर आगे बढ़ने वाली पार्टी है तथा आगामी निकाय चुनाव में हमें भाजपा पार्टी के मौलिक सिद्धांतों एवं क्रियाकलापों को साथ लेकर एकजुटता से चुनाव लड़ते हुए सभी निकाय में बड़ी जीत के साथ बीजेपी का बोर्ड बनाना है, जिसपर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से ताली बजाकर संकल्प लेते हुए अपनी सहमति व्यक्त की। इस दौरान भाजपा कोर कमिटी सदस्यों ने भी निकाय चुनाव में जीत के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कमिटी द्वारा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव की रणनीति बनाते हुए उपस्थित सदस्यों को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह, जयपुर संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, कोटपूतली बहरोड़ जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, जयपुर जिला उत्तर प्रभारी विमल कटियार, जिला सह प्रभारी आशीष चोपडा, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी उपेन यादव, शाहपुरा नगर परिषद प्रभारी कन्हैया लाल मीणा, मनोहरपुर प्रभारी एकता अग्रवाल, खेजरौली प्रभारी सतीश गजराज, जगमोहन शर्मा, नगर परिषद शाहपुरा पर्यंवेक्षक हनुमान गुर्जर, नगर परिषद शाहपुरा सह पर्यंवेक्षक बाबूलाल मीणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *