मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में डॉ. किरण बेदी का लीडरशिप सेशन

www.daylifenews.in
राजकोट। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में भारत की पहली महिला आई.पी.एस. अधिकारी डॉ. किरण बेदी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स और महिला पुलिस अधिकारियों के साथ लीडरशिप, एथिक्स और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर बातचीत की। यूनिवर्सिटी ने टैलेंटेड गर्ल स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए सपोर्ट देने के उद्देश्य से ‘द किरण बेदी स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की। डॉ. बेदी के सेशन में यूथ लीडरशिप, सिविक रिस्पॉन्सिबिलिटी और एकेडमिक एक्सीलेंस जैसे विषयों पर फोकस रहा। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी ध्रुव मारवाड़ी ने कहा, “डॉ. किरण बेदी की मौजूदगी हमारे स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ‘द किरण बेदी स्कॉलरशिप’ शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य इस प्रेरणा को एक ऐसी पहल में बदलना है, जिसका लंबे समय तक असर हो। इस स्कॉलरशिप से योग्य युवा छात्राओं को हायर एजुकेशन के लिए जरूरी संसाधन और सपोर्ट मिलेगा, ताकि वे आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना कर सकें और लीडरशिप की भूमिका निभा सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *