
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचूकाबास में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित
सत्र 2025 26 की स्कूटी वितरण योजना में तीन बालिकाओं का चयन
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचूकाबास में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, विशिष्ट अतिथि भामाशाह हनुमान सहाय वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य काशीप्रसाद शर्मा, पूर्व एएओ बाबूलाल शर्मा, एसएमसी सदस्य बंशीधर यादव, रमेश यादव मौजूद रहे।इस मौके पर भामाशाह सोनू सिपुरिया, पवन जोशी, सी ए रतन अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य फूलचंद वर्मा, सेवानिवृत शिक्षक महेश शर्मा, रिछपाल यादव आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है। उपप्रधानाचार्य मनोज शर्मा एवम् बोर्ड परीक्षा प्रभारी रोहिताश्व डूडी ने बताया कि विद्यालय की सत्र 2025 26 में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण तीन विद्यार्थियों मनीष यादव पुत्री सीताराम यादव, मनीष यादव पुत्री रामचंद्र यादव एवं अर्चना वर्मा को स्कूटी योजना में चयन हुआ है। जिन्हें सत्र 2026 27 में वितरित किया जाएगा। वहीं बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 8 छात्राओं, गार्गी पुरस्कार में 10, एनएमएमएस में दो बालिकाओं सहित स्थानीय विद्यालय के प्रतिभाओं एवं विद्यालय गतिविधियों में सहयोग करने वाली प्रतिभाओं का भी प्रतीक चिन्ह माला पहनकर सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।