
जयपुर की चुनिंदा टीमें दिखाएंगी दम
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अब्बास क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 18वें अजीम गोल्ड कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 अक्टूबर से गणपति नगर रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट में जयपुर की चुनिंदा और प्रतिष्ठित क्रिकेट टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
टूर्नामेंट आयोजक अब्दुल वहीद अब्बास ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। प्रतिदिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट हैंपर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को गोल्ड कप प्रदान किया जाएगा, जबकि फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के सभी 22 खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा। प्रतिदिन पहला मैच सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा मैच दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक खेला जाएगा।