सब्जीमंडी के रास्ते में दो बड़े वाहनों के आने से लगा जाम

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। स्थानीय सब्जीमंडी के संकरे रास्ते में 2 बड़े वाहन आमने-सामने आ जाने से नहीं निकल पाए, जिससे रास्ता जाम हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम करीब 7 बजे मंडी की तरफ जा रहा ट्रक संख्या RJ14GF2680 और सामने से आ रहा दूसरा मालवाहक वाहन (श्री श्याम ट्रांसपोर्ट कंपनी) संकरे रास्ते में आमने-सामने फंस गए। दोनों वाहन इतने करीब फंस गए कि न आगे बढ़ सके और न पीछे हट सके।
इससे सब्जीमंडी की ओर आने-जाने वाले राहगीर व दुपहिया वाहन वाले परेशान होते रहे। काफी मशक्कत के बाद भी रास्ता नहीं खुला। इसी दौरान रास्ते में फंसे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहनों को घुमा कर दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा।
इधर दोनों वाहन चालक ‘इधर तू ले – उधर तू ले’ को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं करने लगे। काफी देर तक दोनों में बहस होती रही। इस दौरान रास्ता पार करने वाली महिलाएं और स्थानीय लोग इनका तमाशा देखते रहे।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सब्जीमंडी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाए तथा बाजार क्षेत्र में नो-एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *