शेख बुर्रहानुद्दीन चिश्ती के चिल्ले पर नायन में 2 दिवसीय मेला 1 मई से शुरू

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत शेख बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह का पीर का चिल्ला नायन अमरसर पर उर्स मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 मई शुक्रवार को बाद नमाज़ असर मिलाद शरीफ से शुरू होकर 3 मई सोमवार की प्रातःकाल 4 बजे कूल की रस्म के साथ मे विधिवत सम्पन होग
दरगाह के ख़ादिम मोहम्मद इमरान मलिक ने बताया कि 1 मई शुक्रवार को बाद नमाज ए असर मिलाद शरीफ होगी जिसमें ख़ुदा के हुकम व मुहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही जाएगी! इसी के साथ मे हिन्दू मुस्लिम जायरिनो का आना शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार दिनांक 2 मई शनिवार को लंगर भंडारा शाम 4 बजे से शुरू होगा जिसमे हिन्दू मुस्लिम जायरीन बड़े ही अदब के साथ में लंगर प्रसादी लेंगे।
2 मई शनिवार को रात्रि में 9 बजे के बाद राजस्थान की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टियों द्वारा बाबा की मान मनुहार की जाएगी। इसी प्रकार 3 मई सोमवार को सुबह 4 बजे कूल की रस्म के साथ उर्स मेले का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *