
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। क्षेत्र के ढाणी खेमावाली स्थित सत्यवादी श्री हीरामन महाराज के मंदिर में आज 22 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मंदिर परिसर में ‘भजन संध्या, मेला और प्रसादी’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है।
फूलों से महकेगा दरबार, होगा अलौकिक श्रृंगार
आयोजन समिति के अनुसार, आज मंदिर में विराजमान श्री हीरामन महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया है। इसके साथ ही भगवान शिवजी, श्री देवनारायण जी और कालश देव आदि प्रतिमाओं को भी रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक रूप में सजाया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से जगमगाया गया है।
भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज रात्रि 8:15 बजे से:
मनोज मिश्रा एंड म्यूजिक पार्टी’ द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें कलाकार बाबा को रिझाएंगे।
बुधवार (22 अप्रैल) दोपहर 12:00 बजे से: श्री हीरामन जी के कई दर्जनों गुरु, (गोठिया) और संतगण मंदिर में पधारेंगे।
दोपहर 1:15 बजे से: ‘रतन फौजी एण्ड पार्टी’ नारायण द्वारा भव्य सत्संग (बनेहड़ा) की प्रस्तुति दी जाएगी।
संपर्क सूत्र :इस भव्य आयोजन की जानकारी मंदिर संचालक कैलाश चंद खोस्या द्वारा दी गई है।