
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री श्री 1008 श्री किशनदास जी महाराज की तपोस्थली जोहड़ा धाम में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस आज दिनांक 18-11-2026 श्री श्री 1008 श्री छबीले शरण देवाचार्य महाराज जी के सानिध्य में शांति कुंज हरिद्वार के सर्वेश्वर कुमार शर्मा योगाचार्य एवं विद्वानों के द्वारा में विभिन्न गांव से आए हुए 151 यजमान जोड़ो के द्वारा महायज्ञ मे 251000 गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदित्य देव सविता मंत्र, रुद्र महाकाल मंत्र,पर्यावरण शुद्धि मंत्र, की आहुतियां प्रदान की गई आहुतियां समर्पित की गई एवं 16 संस्कारों की महिमा महत्व बताया गया एवं विद्यारंभ संस्कार वह पुंसवन संस्कार , नामकरण संस्कार संपन्न और कथाओं के माध्यम से मानवीय मूल्य को और परिवार में संस्कार स्थापित करने के लिए बच्चों को और परिवार जनों को संस्कारों के प्रति जागरूक और उनका महत्व बताया गया परिवार में माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा के महत्व को बताया गया व्यक्ति निर्माण की परिवार निर्माण और समाज निर्माण अपना सुधार संसार का सबसे बड़े सुधार बताओ भी आज राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि महायज्ञ लिए सायंकाल 1100 दीपकों से दीप महायज्ञ हजारों महिला पुरुषों के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी एम डी प्रजापति ने दी है।