
www.daylifenews.in
सीहोर। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की छात्रों के नेतृत्व वाली एयरोस्पेस “टीम अग्निपक्षा” ने ‘लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज’ 2026 में राष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। दुनिया भर की यूनिवर्सिटी टीमों के साथ मुकाबला करते हुए इस टीम ने 3 किलोमीटर रॉकेट्री श्रेणी में भारत और एशिया में पहला स्थान और वैश्विक स्तर पर 14वां स्थान प्राप्त किया है । यही नहीं ‘कैनसैट’ श्रेणी में भी “टीम अग्निपक्षा” ने भारत में दूसरा एवं एशिया में पांचवां और दुनिया भर में 18वें स्थान पर रही। यह उपलब्धि “टीम अग्निपक्षा” के लिए कम समय में दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय मील का पत्थर है। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. सतीश कुमार मोढ़ ने कहा कि “टीम अग्निपक्षा” की लगातार अंतरराष्ट्रीय सफलता वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के लिए बड़े गर्व की बात है। ये उपलब्धियां हमारे छात्रों के समर्पण और टीम वर्क, हमारे फैकल्टी के समर्पित मार्गदर्शन और व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार तथा छात्रों के नेतृत्व में होने वाले तकनीकी विकास के प्रति यूनिवर्सिटी के निरंतर समर्थन को दर्शाती हैं। ‘लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज’ 2026 में “टीम अग्निपक्षा” की भागीदारी में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के 52 छात्र शामिल थे।