
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। स्थानीय विधायक मनीष यादव की अनुशंसा पर बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अनुक्रम में क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 3 नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति जारी की गई है।
विधायक मनीष यादव ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बजट घोषणा 2026-27 के अंतर्गत 3 ट्यूबवेलों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। संबंधित विभाग को आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन ट्यूबवेलों के निर्माण से क्षेत्र के गांवों एवं ढाणियों के निवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी तथा गर्मी के मौसम में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विधायक यादव ने कहा कि और भी ट्यूबवेलो के प्रस्ताव भी भिजवाए गए है जिनकी भी स्वीकृत जारी करवाई जाएगी। क्षेत्रवासियों ने ट्यूबवेल स्वीकृति पर विधायक मनीष यादव का आभार जताया है।