
www.daylifenews.in
कोटा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर एलन करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। एलन कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमार ने बताया कि 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (आईआईपीएचओ) 2026 के फाइनल के लिए 5 स्टूडेंट्स की भारतीय टीम घोषित की गई है। इस टीम में 5 में से 4 एलन करियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम से चयनित हुए हैं। 56वां आईआईपीएचओ फाइनल 4 से 12 जुलाई 2026 के बीच बुकारामांगा, कोलंबिया में आयोजित होगा। एलन से चयनित स्टूडेंट्स में कनिष्क जैन, रिद्धेश बेंडाले, ऋषित गर्ग एवं स्वरित जोशी शामिल हैं। ये सभी एलन के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं। स्वरित कक्षा 11 में एवं कनिष्क, रिद्धेश व ऋषित कक्षा 12 में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि एलन स्टूडेंट्स ओलंपियाड्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुमार ने बताया कि आईआईपीएचओ चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होती है। पहले चरण नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन फिजिक्स (एनएसईपी) में एलन के 138 स्टूडेंट्स दूसरे चरण के लिए चयनित हुए। दूसरे चरण इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (आईएनपीएचओ) में एलन के 20 स्टूडेंट्स ने तीसरे चरण ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (ओसीएससी) के लिए जगह बनाई।