इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया ‘+1 इन योर मदरहुड जर्नी’ कैंपेन

www.daylifenews.in
मुंबई। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने मदर्स डे के अवसर पर अपना नया कैंपेन ‘+1 इन योर मदरहुड जर्नी” लॉन्च किया है। यह कैंपेन एक बेहद संवेदनशील लेकिन अक्सर अनदेखे सच को सामने लाता है कि मातृत्व की शुरुआत बच्चे के जन्म से नहीं, बल्कि उस पल से होती है जब एक महिला मां बनने की इच्छा महसूस करती है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस समाधान प्रदान करता है, जिनमें आईवीएफ, आईयूआई और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स का कवरेज शामिल है। साथ ही मैटरनिटी खर्च, प्री और पोस्ट-नेटल केयर तथा नवजात शिशु के लिए पहले दिन से मेडिकल और वैक्सीनेशन कवरेज भी उपलब्ध कराया जाता है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं हेड – डिजिटल बिजनेस, मार्केटिंग और स्ट्रैटेजी तरुण खन्ना ने कहा, “हमारा प्रयास ग्राहकों को ऐसे समाधान देना है, जो उनकी बदलती जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और उन्हें केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और भरोसा भी प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *