
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। थाना परिसर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने करीब 5-6 वर्षीय बालिका को पुलिस के सुपुर्द किया। बालिका अपने परिजनों से बिछड़ गई थी और काफी समय से अपने परिवार से दूर थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बालिका के परिजनों की तलाश के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही विभिन्न स्तरों पर सूचना संकलन शुरू किया।
पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के दौरान कांस्टेबल ओमप्रकाश कानि. ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बालिका के परिजनों की पहचान करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बालिका के पिता अशोक कुमार रैगर पुत्र सेडूराम रैगर, निवासी खेलना, थाना भाबरू की पहचान कर उन्हें थाने पर बुलाया।
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक सत्यापन के पश्चात मासूम बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और कांस्टेबल ओमप्रकाश के प्रयासों की सराहना की। बालिका को परिजनों से मिलाने में कांस्टेबल ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।