
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। बारह वफात के मुबारक अवसर अकीदत व एहतराम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में भारी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
लोहार मंडी में निकले जुलूस के दौरान नात-ए-पाक, दुरूद व सलाम की सदाओं से शहर गूंजायमान हो उठा। लोहार मंडी के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया। अनेक जगहों पर फलों को बांटा गया। भीषण गर्मी के मद्देनजर शरबत और शीतल जल की छबीलें लगाई गई तथा जुलूस में शामिल लोगो की खिदमत की गई।
मुस्लिम भाइयों ने अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। मुस्लिम विद्वानों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की सीरत-ए-पाक को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया।
जुलूस मे हमज़ा आलम निशा मुसफिरा मायरा अर्शद हुसैन, हुस्ना नौशाद जुनेरा जूनेद अमान वसीम अशद् माइनूर अल्फेज आसिफ शाहिद हुरैन जराफतमा आदि उपस्तिथ थे। यह जानकारी अनवर लोहार व जावेद लोहार ने दी है।