
www.daylifenews.in
मुम्बई। उपभोक्ताओं के बीच भरोसा और निष्ठा को मजबूत करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एप्लायंसेज बिजनेस ने ‘गोदरेज प्रॉमिस’ की घोषणा की है। इस पहल के तहत कंपनी अपने उपकरणों के पूरे पोर्टफोलियो पर 5 साल की व्यापक वारंटी प्रदान करेगी, जिसमें कोई भी छिपा हुआ खर्च नहीं होगा। यह सुविधा रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, माइक्रोवेव ओवन, डीप फ्रीजर, स्प्लिट और इन्वर्टर विंडो एसी पर लागू रहेगी। यह ऑफर 1 अप्रैल 2026 के बाद खरीदे गए उत्पादों पर लागू होगा। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एप्लायंसेज बिजनेस के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा, “हमारी पांच साल की व्यापक वारंटी पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें कोई छिपा हुआ खर्च नहीं है।” गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एप्लायंसेज बिजनेस में सर्विस प्रमुख अर्नब बागची ने कहा, “गोदरेज प्रॉमिस हमारे उत्पादों की गुणवत्ता पर हमारे भरोसे को दर्शाता है, जिसे हमारी मजबूत सर्विस क्षमताओं का समर्थन प्राप्त है।”