पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ‘हिमालयन श्री अवार्ड 2026’ से सम्मानित

हिमाचल की धरती पर गूंजा बुंदेलखंड का नाम
www.daylifenews.in
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश, गत दिवस नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े सम्मान समारोह “हिमालयन श्री अवार्ड 2026” सीजन 3 का भव्य आयोजन करियर पॉइंट्स यूनिवर्सिटी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह में देशभर के 80 से अधिक उत्कृष्ट व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर “पीपल मैन ऑफ इंडिया” निवासी हमीरपुर उ०प्र० डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए “हिमालयन श्री अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विंग कमांडर कुणाल शर्मा ज़ी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। हमीरपुर, उत्तर प्रदेश की धरती से निकलकर हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में सम्मान प्राप्त करना, न केवल डॉ. सिंह के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। गौरतलब है कि डॉ. रघुराज प्रताप सिंह,फाउंडर एवं सीईओ रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन हैं, जिन्होंने “एक करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प” लेकर उसे जनआंदोलन का रूप दिया है। उनके इस मिशन से लाखों लोग जुड़ चुके हैं और देशभर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई जागरूकता देखने को मिल रही है।
एक यूपी एस सी अभ्यर्थी के रूप में बार-बार प्रयास करने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने संघर्ष को समाज सेवा में बदलकर एक मिसाल कायम की। उनके कार्यों की सराहना देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं द्वारा की जा चुकी है। साथ ही दूरदर्शन सहित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार चैनलों ने उनके कार्यों को प्रमुखता से प्रसारित किया है।
इस भव्य समारोह में कई बड़ी हस्तियों के साथ बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजीव शर्मा ज़ी का विशेष सहयोग रहा, वहीं योगेंद्र मलिक डायरेक्टर, आशा किरण संस्थान के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *