

www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। एल पी एस विकास संस्थान, अलवर के प्रमुख और हरियाली बाबा के नाम से विख्यात पर्यावरणविद रामभरोस मीणा को नयी दिल्ली स्थित विश्व युवक केन्द्र के सभागार में नीति आयोग के तत्वावधान में केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा. राज भूषण चौधरी द्वारा जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन हेतु “जल प्रहरी सम्मान ” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात जैन मुनि आचार्य लोकेश जी, तरुण भारत संघ के प्रमुख जलपुरुष राजेन्द्र सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, सांसद अरुण सिंह , सिंघानिया यूनिवर्सिटी राजस्थान के कुलपति श्री मनोज कुमार, यूनाइटेड नेशन की प्रतिनिधि कुमारी उमंग भट्ट, पर्यावरण गतिविधि व एकता परिषद प्रमुख गोपाल आर्य आदि प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों तथा गणमान्य जल योद्धाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। गौरतलब है कि श्री मीणा इससे पूर्व भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल सम्मान, पर्यावरण गौरव सम्मान, मां अमृता देवी स्मृति राष्ट्र गौरव सम्मान, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान आदि अनेकों सम्मान और पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
रामभरोस मीणा को जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित होने पर पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद श्री ज्ञानेन्द्र रावत, पीपल मैन फाउंडेशन के प्रमुख डा. रघुराज प्रताप सिंह, एस्रो के निदेशक डा. संजय राणा, लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव अभय सिन्हा, शिक्षाविद एवं बालाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रमुख डा. जगदीश चौधरी, तृप्ति फाउंडेशन के प्रमुख अशोक मेहता, वाक फार यमुना के संयोजक डा. शिवसिंह रावत, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं ए आर.एम मैनपुरी संजीव कुमार यादव, उड़ते पंख फाउंडेशन की प्रमुख श्रीमती शैली अग्रवाल, 100 करोड़ वृक्ष अभियान के आशीष शर्मा एवं गगनदीप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है और मीणा को बधाई देते हुए कहा है कि यह सम्मान जल संरक्षण की दिशा में कार्यरत सभी जल योद्धाओं का सम्मान है।