प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

www.daylifenews.in
जयपुर। मनीष पब्लिक स्कूल की ओर से C-595, 4C, लोहा मंडी, माचड़ा, जयपुर में एक प्रेरणादायक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर महावीर सिंह निठारवाल ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुनील जैन ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही प्राप्त होती है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित बनाते हैं। अंत में प्रधानाचार्य सुनीता निठारवाल ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *