BCR चुनाव 2026 सैयद सआदत अली का जयपुर में सम्मान

www.daylifenews.in
जयपुर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) चुनाव 2026 को लेकर जयपुर में रहमानी समाज के अधिवक्ताओं द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ता सैयद सआदत अली का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर उनके प्रति समर्थन जताया। अधिवक्ताओं ने सैयद सआदत अली का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अज़ीज़ुद्दीन, आबिद अली, मुजाहिद अख्तर, सरवर आलम, जुबैर इरशाद, फैसल हमीद, जुबैर मुबारक, अरशद हुसैन, मोहम्मद वसीम, लईक अहमद और मोहम्मद रेहान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सैयद सआदत अली की कार्यशैली और अधिवक्ताओं के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से अधिवक्ता समाज के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रहमानी समाज के अधिवक्ता आगामी BCR चुनाव 2026 में उन्हें प्रथम वरीयता (फर्स्ट प्रेफरेंस) वोट देंगे।
अंत में सैयद सआदत अली ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे अधिवक्ता समाज के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और बार काउंसिल में पहुंचकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *