कोस्मो फर्स्ट ने अपनी मैनुफैक्चरिंग युनिट्स पर सुरक्षा मानकों को बनाया मजबूत

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड ने अपनी मैनुफैक्चरिंग युनिट्स जैसे वालुज, शैंद्रा और कर्जन के लिए आईएसओ 45001:2018 सर्टिफिकेशन हासिल कर कार्यस्थल में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है। कुलभूषण मलिक, ग्लोबल बिज़नेस हैड, कोस्मो फिल्म्स ने कहा, ‘‘हमारे प्लांट्स के लिए आईएसओ 45001 सर्टिफिकेशन, सुरक्षित एवं अनुकूल कार्यस्थल के निर्माण पर कोस्मो फर्स्ट के फोकस की पुष्टि करता है। हम अपने संचालन का पैमाना लगातार बढ़ा रहे हैं और भविष्य के अनुकूल क्षमता में निवेश जारी रखे हुए हैं। ये प्रयास हमारी विकास यात्रा में ऑक्युपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी के सर्वोच्च मानक सुनिश्चित करते हैं।’’ यह उपलब्धि कोस्मो फर्स्ट की ईएसजी प्रतिबद्धताओं को और मजबूत बनाती है जहां सुरक्षा, स्थायित्व एवं संचालन की उत्कृष्टता- इसकी दीर्घकालिक रणनीति का अभिन्न हिस्सा है। यह सर्टिफिकेशन तीन साल के लिए वैद्य होगा, बशर्ते कि वार्षिक निगरानी ऑडिट सफलतापूर्वक पूरे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *