भारत दुनिया का दूसरा बड़ा हीरा बाज़ार

डी बीयर्स ‘इंडिया डायमंड एक्विजिशन स्टडी’
www.daylifenews.in
मुंबई। भारतीय हीरा आभूषण बाज़ार एक बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। 2025 के डी बीयर्स ‘इंडिया डायमंड एक्विजिशन स्टडी’ के अनुसार, भारत अब चीन और जापान को पीछे छोड़ते हुए आधिकारिक रूप से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार बन गया है। वैश्विक मांग में 12% हिस्सेदारी के साथ, भारत का नेचुरल डायमंड ज्वेलरी बाज़ार वर्तमान में 497 अरब रुपये का है और 2030 तक इसके 150,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यह बदलाव आत्मनिर्भर महिलाओं की बढ़ती संख्या से जुड़ा है। अध्ययन के अनुसार, जेनरेशन ज़ी भारतीय हीरा बाज़ार की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। डी बीयर्स ग्रुप की ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता हरित ने कहा, “भारत का दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हीरा बाज़ार के रूप में उभरना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय उपभोक्ताओं का प्राकृतिक हीरों से गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *