
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। गर्मी आग बनकर बरस रही है। लू ऐसी चल रही है कि आदमी का भेजा पिघल जाए। ऐसे में यूनानी चिकित्सालय ताला के प्रभारी डॉ. रिजवान अहमद ने गांव वालों के नाम सीधी चिट्ठी लिखी है।
- डॉ. साहब का फरमान
डॉ. रिजवान अहमद कहते हैं, दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर मत निकलो। निकलना पड़े तो सिर पर गमछा बांधो। सूती और ढीले कपड़े पहनो।
खाली पेट तो भूलकर भी धूप में कदम मत रखना। - क्या पियो, क्या खाओ
पानी, छाछ, नींबू पानी, ओआरएस। जितना हो सके गले से नीचे उतारो।
तली भुनी चीज, शराब, चाय, कॉफी से दूर रहो। ये शरीर का पानी सोख लेते हैं।
हल्का खाना खाओ। पेट भारी होगा तो लू जल्दी पकड़ेगी। - किसका रखो खास ध्यान
बच्चे, बूढ़े और गर्भवती औरतें। इनको लू सबसे पहले पकड़ती है।
धूप में काम करने वाले मजदूर भाई हर घंटे छांव में बैठो। 10 मिनट सुस्ताओ। - खतरे की घंटी कब बजे
चक्कर आए, सिर फटे, उल्टी हो, आंखों के आगे अंधेरा छाए।
तुरंत नजदीकी अस्पताल भागो। देर की तो हीट स्ट्रोक मार देगा। - अस्पताल में तैयारी पूरी
डॉ. रिजवान ने बताया, सभी अस्पतालों में दवा, आइस पैक, कूलर, पंखा, एम्बुलेंस तैयार है।
पीने का ठंडा पानी और मरीज के साथ वाले के बैठने का इंतजाम भी कर दिया है।
लू से बचने का गांव वाला फार्मूला - सिर पर गीला अंगोछा, हाथ में प्याज
- जेब में नींबू और थोड़ा नमक
- छांव में बैठो, ठंडी छाछ पीओ
- दूसरों को भी बताओ, जान बचाओ