
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय टोडी मनोहरपूर में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक बोदी लाल जाट व सीताराम यादव शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भिखावाला शाहपुरा का सेवानिवृत्त समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय टोडी के प्रांगण आयोजित किया गया!
यह कार्यक्रम मशहूर भामाशाह व एडवोकेट मोहन कुड़ी के मुख्य आतिथ्य व श्रीमती लीला कुड़ी की अध्यक्षता में मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक बोदी लाल जाट व शारीरिक शिक्षक सीताराम यादव के सम्मान में विचार व्यक्त करते हुए मशहूर भामाशाह मोहन कुड़ी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं,व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। विद्यालय में भले ही सेवाकाल पूरा हो जाए,मगर एक शिक्षक आजीवन अपने चारों ओर ज्ञान का प्रकाश फैलाया करते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते रहते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति एक नई जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
कुड़ी ने कहा सरकारी विद्यालयों में धन की कमी नही आने दूंगा इसके अलावा मुझसे कोई उम्मीद नही रखे। श्रीमती लीला कुड़ी ने कहा कि अच्छे अध्यापक हमेशा याद आते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का मूलमंत्र हैं इसलिए एक रोटी कम खालो परन्तु पढ़ाई करो। कुड़ी के द्वारा विद्यालय स्टाफ व सभी विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया इस पहल पर अध्यापकों ने कुड़ी का आभार व्यक्त किया। समारोह मे सेवानिवृत दोनों अध्यापकों का कुड़ी परिवार व साथी अध्यापकों व ग्रामीणों ने माला साफ़ा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों ने बोदी लाल जाट के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बोदी लाल जाट व सीताराम यादव ने सेवानिवृत्ति के पश्चात भी शिक्षा एवं समाज सेवा क्षेत्र में सदैव कार्यशील रहने की अवधारणा प्रकट करते हुए सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन लाल रैगर, व्याख्याता श्रीमती सोनू अग्रवाल, श्रीमती जयंती सोगरा वरिष्ठ अध्यापक श्री देवी साईं जाट जलालुद्दीन महेश चंद्र यादव राम गोपाल बुनकर राम किशोर यादव मनीष शर्मा महेंद्र मीणा श्रवण लाल गुर्जर समस्त स्टाफ साथी उपस्थित रहे
उल्लेखनीय है कि कुड़ी साहब द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी में पिछले 3 साल में 16,50,000 का योगदान किया है जिसमें विद्यालय का में गेट 35-35 का चबूतरा 5 कंप्यूटर सेट एक प्रिंटर सीसीटीवी कैमरे विद्यालय में बैल इनवर्टर दो बैटरी सहित वाटर कूलर रो कुर्सियां फर्नीचर आदि और विद्यालय के भौतिक विकास में आर्थिक सहयोग करने के हमेशा ततपर रहते है और आगे भी उनका कहना है कि विद्यालय की समस्त आवश्यकताएं पुरी की जाएगी विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन वृद्धि के लिए कुडी ने ग्राम वासियों से निवेदन किया और विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।