
विधायक मनीष यादव हुए शामिल
www.daylifenews.in
शाहपुरा/खेजरोली। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में स्थानीय विधायक मनीष यादव ने भाग लेकर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में सड़क, जल, चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य जनहित के विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क एमएच-48 से एसएच-37सी मार्ग (वाया परमानंद, रडावास) तथा देवन से तिगरिया जो कई स्थानों पर अधूरा है, उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही कुम्भावास से निठारा मिसिंग लिंक, जिसका कुछ हिस्सा जो वन विभाग के अधीन होने के कारण लंबित है, उसके त्वरित निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया गया।
क्षेत्र की वे सड़कें जो गारंटी पीरियड में हैं एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, उनके मरम्मत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त गोविंदगढ़ पंचायत समिति के अधीन आने वाले 11 गावो की लगभग 60 करोड़ रुपये की JJM योजनाओं के वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए गए। शाहपुरा ब्लॉक की कोर्ट स्टे से प्रभावित योजनाओ की प्रभावी पैरवी के भी निर्देश दिये।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या से निपटने के लिए योजना बनाकर टैंकर व्यवस्था प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।