खाद-बीज विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल को समर्थन

शाहपुरा तहसील यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा/मनोहरपुर (जयपुर)। देशव्यापी हड़ताल एवं महाबंद के आह्वान के तहत शाहपुरा तहसील खाद-बीज विक्रेता यूनियन ने आदान विक्रेताओं की विभिन्न मांगों को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट एवं उपनिदेशक कृषि शाहपुरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा विभागीय प्रक्रियाओं में सुधार की मांग उठाई।
तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में खाद-बीज विक्रेताओं ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र समाधान करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रमल यादव, गंगाराम सैनी, रामस्वरूप पूनिया, राम सिंह पूनिया, सुभाष चंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अमरचंद यादव, मोनू शर्मा, मोहनलाल शर्मा, रामकिशन, विनोद कुमार, श्याम सुंदर सैनी, मनोहर लाल सहित अनेक विक्रेता मौजूद रहे।
मनोहरपुर क्षेत्र से उपाध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, सुरेश चंद, रामकुमार यादव, मदनलाल सैनी, महेंद्र सैनी, नाथावाला एवं पूरणमल जाट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान तहसील क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं में एकजुटता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *