
www.daylifenews.in
मुंबई। इंडसइंड बैंक ने गणेश शंकरन, हेड – होलसेल बैंकिंग ग्रुप, और जगदीप मल्लारेड्डी, हेड – कंज्यूमर बैंकिंग, को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (पूर्णकालिक निदेशक) श्रेणी में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। गणेश शंकरन एक अनुभवी बैंकिंग लीडर हैं, जिनके पास होलसेल बैंकिंग, रिटेल क्रेडिट और एसएमई (लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। जगदीप मल्लारेड्डी के पास वित्तीय सेवा क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है, जिसमें रिटेल बैंकिंग, लेंडिंग और क्रेडिट, ऑपरेशंस तथा रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में व्यापक विशेषज्ञता शामिल है। इनकी नियुक्तियां तीन वर्षों की अवधि के लिए होंगी, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेंगी। नियुक्ति प्रभावी होने के बाद, दोनों बैंक के प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में भी कार्य करेंगे।