जीजेईपीसी का लक्ष्य 3 वर्षों में निर्यात 50 मिलियन डॉलर

भारत–न्यूज़ीलैंड एफटीए:
www.daylifenews.in
मुंबई। द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने 27 अप्रैल को हस्ताक्षरित इंडिया–न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए इसे एक समयोचित और रणनीतिक कदम बताया है, जो भारतीय रत्न एवं आभूषण निर्यातकों के लिए एक उच्च संभावनाओं वाले बाज़ार के द्वार खोलता है। वर्तमान में इंडिया से न्यूज़ीलैंड को रत्न एवं आभूषण निर्यात लगभग 16.61 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। इस समझौते के तहत जीरों ड्यूटी पहुंच मिलने से अगले तीन वर्षों में निर्यात बढ़कर लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। किरीट भंसाली, चेयरमैन, द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने कहा: “आज के अस्थिर ग्लोबल परिदृश्य में, भारत द्वारा निरंतर एफटीए समझौतों को आगे बढ़ाना और उन्हें अंतिम रूप देना उद्योग को अपने निर्यात बाज़ारों में रणनीतिक रूप से विविधता लाने में सक्षम बना रहा है तथा अमेरिका जैसे किसी एक भौगोलिक क्षेत्र या गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल जैसे क्षेत्रों पर अत्यधिक निर्भरता को कम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *