
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। नई दिल्ली में कल देर रात एक खास बी2बी नेटवर्किंग इवेंट “नेपाल डेस्टिनेशन वेडिंग और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट (ओटीए) कनेक्ट” का आयोजन होटल एसोसिएशन नेपाल (एचएएन) द्वारा और नेपाल टूरिज्म बोर्ड तथा नई दिल्ली स्थित नेपाल एम्बेसी के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद नेपाल में डेस्टिनेशन वेडिंग, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी पार्टनरशिप के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करना था। इस शाम में 90 से ज़्यादा इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें नेपाल से आए 21 खास प्रतिनिधि भी शामिल थे। इसके अलावा जाने-माने होटल ओनर्स और हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स थे और साथ ही भारत के लगभग 45 वेडिंग प्लानर और ओटीए ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। जिनमें बिनायक शाह (प्रेजिडेंट, होटल एसोसिएशन नेपाल), डॉ. सुरेंद्र थापा (मिनिस्टर/डीसीएम, नेपाल एम्बेसी), और लक्ष्मण गौतम (डायरेक्टर, नेपाल टूरिज्म बोर्ड) शामिल थे। इंडस्ट्री के बड़े नामों में नीरज धवन (फौन्डिंग प्रेजिडेंट, इंडियन वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन) कार्यक्रम में शामिल रहे। एचएएन के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट प्रबीन बहादुर पांडे ने डेस्टिनेशन वेडिंग की संभावनाओं पर ज़ोर देते हुए आने वाले सालों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया, साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद भी किया।
एचएएन की ओर से टेक बहादुर महत ने एक खास प्रस्तुति “नेपाल की डेस्टिनेशन वेडिंग प्रॉपर्टीज़ प्रोफ़ाइल” में नेपाल की सभी अनोखी और खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर किया गया। जाने-माने हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स के प्रतिनिधियों ने—जिनमें द सोल्टी काठमांडू, होटल हिमालय, द एवरेस्ट होटल, होटल याक एंड यति, बाराही हॉस्पिटैलिटी एंड लेज़र, लेमन ट्री प्रीमियर, दुसित थानी, होटल अलॉफ़्ट काठमांडू, चंद्रगिरी हिल्स रिज़ॉर्ट, होटल रॉयल ट्यूलिप काठमांडू, रूपाकोट रिज़ॉर्ट, गोकर्ण फ़ॉरेस्ट रिज़ॉर्ट, द टेरेसेस, होटल क्राउन इंपीरियल, विलेज हाइलैंड रिज़ॉर्ट, मनकामना हिल क्रेस्ट रिज़ॉर्ट, होटल मर्क्योर, काठमांडू गेस्ट हाउस, ड्रीमलैंड गोल्ड रिज़ॉर्ट, पोखरा विलेज एंड स्पा, और एशियन बुद्धा होटल कार्यक्रम में शामिल थे, जिन्होंने अपनी सेवाओं और सुविधाओं को पेश किया और भारत में इवेंट और वेडिंग पार्टनर्स के साथ सीधे तौर पर बातचीत की। इस व्यवस्थित नेटवर्किंग सत्र ने नेपाल के होटल ओनर्स और भारतीय वेडिंग प्लानर्स तथा ओटीए के बीच सार्थक बातचीत और सहयोग के अवसर प्रदान किए। शाम का समापन एक व्यावसायिक संबंधों को और मज़बूत बनाने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ हुआ।
इस पहल ने नेपाल को वेडिंग और एक्सपेरेंशल ट्रेवल के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया, और साथ ही भारत तथा नेपाल के बीच सीमा-पार पर्यटन साझेदारियों को भी बज़बूत किया।