


सांसद राव राजेंद्र सिंह के सुपुत्र देवायुष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की दोहिती कात्यायनी के साथ परिणय सूत्र में बंधे, दिग्गजों ने आशीर्वाद दिया।
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के सुपुत्र राजकुमार देवायुष सिंह रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की दोहिती कात्यायनी सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि चंदवाजी स्थित रूपगढ़ पैलेस में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह में सत्ता, राजनीति, खेल जगत, उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों सहित वीआईपी, वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा रहा। इस दौरान बिशनगढ़ फोर्ट से पारंपरिक शाही लवाजमे और शाही बारात के साथ राजकुमार देवायुष सिंह रूपगढ़ पैलेस पहुंचे जिनका भारतीय परंपरा अनुसार जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में विवाह की मुख्य रस्में संपन्न हुई। समारोह में राजस्थानी लोक संगीत और ‘पधारो म्हारे देश’ की धुनों ने समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच देर रात तक आशीर्वाद समारोह चलता रहा। विवाह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, राज्य मंत्री गौतम दक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व चिकित्सा मंत्री नरपत सिंह राजवी, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, रामलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने शिरकत की। इस दौरान जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किए गए तथा ट्रैफिक के लिए विशेष रूट चार्ट लागू किया गया।