सांसद राव राजेंद्र सिंह के पुत्र देवायुष सिंह का आशीर्वाद समारोह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज करेंगे शिरकत
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण)। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं रानी साहिबा भुवनेश्वरी देवी के पुत्र राजकुमार देवायुष सिंह तथा पुत्रवधु राजकुमारी कात्यायनी सिंह के आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन शनिवार, 2 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से हनुमंत निवास पैलेस, शाहपुरा बाग (NH-48) में किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित देश और प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्वजनों और शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है। समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। आयोजन स्थल पर अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था और भव्य स्वरूचि भोज की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शाहपुरा में आयोजित यह शाही समारोह राजनीतिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *