मनोहरपुर में सचिन पायलट का स्वागत, मनीष यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता

www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। AICC महासचिव सचिन पायलट के शाहपुरा आगमन पर विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि सचिन पायलट का सीकर दौरा प्रस्तावित था, जिसके दौरान शाहपुरा में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वागत समारोह में पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, मुकेश गुर्जर, नगर अध्यक्ष अल्लादीन ख़ान, नगर अध्यक्ष सेवा दल राकेश, ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, समदाराम गुर्जर, राजपाल, कैलाश, पंकज, शशिकांत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *