
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु—में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद शाहपुरा क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जीत पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा पार्टी नेतृत्व और संगठन की सराहना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मंजू सैनी, पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रवीश खटाणा, बीएसएनएल सलाहकार संतोष माधाणी, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश मित्तल, पूर्व नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर राज जोशी, ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाणा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल संयोजक जगदीश कुमावत, महामंत्री राजेश पलसानिया, उपाध्यक्ष राकेश दाधीच, पूर्व पार्षद कानाराम योगी, पुनीत भगेरिया, एडवोकेट पवन जोशी, रोशन बागड़ी, राजू लील, एडवोकेट नरेश कुमार शर्मा, बिरदीचन्द गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, धर्मेन्द्र वर्मा और राजेश मंडोवरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत देश के विकास और जनहित की नीतियों पर जनता की मुहर है, जिसे लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है।