
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सैयद बाबा मार्केट में एसबीआई बैंक के पास गुरुवार को कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा ने फीता काटकर कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर खुशी जाहिर की तथा कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और कार्यालय खुलने की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं। बुजुर्गों ने पहुंचकर कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा को आशीर्वाद दिया, वहीं समर्थकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा ने कहा कि नया कार्यालय आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां नियमित जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे बाजार क्षेत्र में दिनभर उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
तोसीफ अहमद HFM , कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शाहपुरा राकेश हलकारा, इमरान आजाद ,तोसिफ खोकर, रासिद खान, शाहीद खान,नासिर खान, अजीत मिणा, कपील वर्मा ,सोयल खान, वाहीद खान, इरफान खान पडियार, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।