
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत के पहले फुल-स्टैक बी2बी एग्री-फूड कॉमर्स नेटवर्क आयकार्ट ने गगन चौधरी को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी भारत भर में अपनी तकनीक-सक्षम एग्री-फूड सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है और दीर्घकालिक वैश्विक विस्तार की तैयारी में जुटी है। गगन चौधरी को वित्त, अकाउंटिंग, ट्रेजरी और रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आयकार्ट के सह-संस्थापक एवं सीईओ देबर्षी दत्ता ने कहा, “गगन के पास वित्तीय रणनीति, पूंजी प्रबंधन और परिचालन गवर्नेंस का गहरा अनुभव है। साथ ही वे मजबूत और सक्षम संस्थाएं विकसित करने की अच्छी समझ रखते हैं। उनका नेतृत्व कंपनी की वित्तीय और संस्थागत मजबूती को अगले विकास चरण में नई दिशा देगा।” गगन चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “आयकार्ट ने तकनीक, संचालन और सप्लाई चेन इंटीग्रेशन को बड़े स्तर पर जोड़कर एग्री-फूड वैल्यू चेन में एक मजबूत और अलग पहचान वाला प्लेटफॉर्म तैयार किया है। मैं टीम के साथ मिलकर वित्तीय अनुशासन, गवर्नेंस फ्रेमवर्क और संस्थागत क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में काम करने को उत्साहित हूं।”