शाहपुरा रीको एरिया में विद्युत विभाग की बड़ी बैठक हुई

अधिशाषी अभियंता आर के परेवा ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रीको संगठन शाहपुरा डिवीजन के साथ आज जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) शाहपुरा के अधिशासी अभियंता आर के परेवा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में रीको इंडस्ट्रीज के उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से JVVNL मनोहरपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी और JVVNL शाहपुरा के सहायक अभियंता मौजूद रहे, जिन्होंने रीको उपभोक्ताओं की एक-एक समस्या को गंभीरता से सुना।
बैठक में उठे मुख्य मुद्दे
रीको इंडस्ट्रीज में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती, शाम के समय लो वोल्टेज से उत्पादन ठप होना, ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या, नई फैक्ट्रियों के कनेक्शन और लोड बढ़ाने में हो रही देरी।
अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा –
अधिशाषी अभियंता आर के परेवा ने रीको संगठन को आश्वस्त किया कि विद्युत विभाग रीको इंडस्ट्रीज की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है।बैठक में उपस्थित पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि उद्यमियों को समय पर बिजली उपलब्ध होना उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नियमित बैठक से समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है।
उन्होंने विद्युत विभाग की इस पहल की सराहना की और सुझाव दिया कि हर माह ऐसी बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए। उद्यमियों ने भी एक सुर में कहा कि इससे उनकी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंची और सकारात्मक माहौल बना। बैठक के अंत में अधिशासी अभियंता ने सभी को आश्वस्त किया कि उठाई गई मांगों पर शीघ्र कार्यवाही होगी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *