एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस पर डाला जोर

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपने कैंपेन ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ के तहत अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ एक नई फिल्म लॉन्च की है। यह फिल्म आज के अनिश्चित दौर में हेल्थ इंश्योरेंस की बढ़ती जरूरत को रेखांकित करती है। भारत में जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और मेडिकल महंगाई में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पंकज त्रिपाठी अभिनीत यह फिल्म आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की सच्चाइयों पर आधारित है। इसमें रोज की भागदौड़, लंबा सफर, कठिन कार्यदिवस और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए किए जाने वाले त्याग को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के हेड-मार्केटिंग एंड सीएसआर रथिन लाहिड़ी ने कहा, आज हेल्थकेयर के लिए तैयार रहना केवल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने तक सीमित नहीं है। परिवार की जिम्मेदारियों वाले वैतनिक लोगों के लिए अपनी वार्षिक आय का कम से कम 2% हिस्सा इंश्योरेंस पर खर्च करना बदलती स्वास्थ्य जरूरतों और बढ़ती चिकित्सा लागत से निपटने के लिए एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *